* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
धार्मिक धारणा के अनुसार 27 नक्षत्रों में से एक प्रमुख नक्षत्र- रोहिणी का व्रत पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति प्रदान करता है.
रोहिणी व्रत जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण दिन है, रोहिणी व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है.
एक निश्चित समयावधि के लिए संकल्प लेकर प्रतिमाह यह व्रत किया जाता है.
जिस दिन रोहिणी नक्षत्र प्रभावी होता है, उस दिन रोहिणी व्रत किया जाता है.
इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखता है और जाने-अनजाने हुई गलतियों, अपराधों आदि के लिए भी क्षमा मांगता है.
जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है.
* रोहिणी व्रत - 2025....
7 नवम्बर 2025, शुक्रवार
5 दिसम्बर 2025, शुक्रवार
श्री त्रिपुरा सुंदरी दैनिक धर्म-कर्म पंचांग - 7 नवम्बर 2025
शक सम्वत 1947, विक्रम सम्वत 2082, अमान्त महीना कार्तिक, पूर्णिमान्त महीना मार्गशीर्ष, वार शुक्रवार, पक्ष कृष्ण, तिथि द्वितीया - 11:05 एएम तक, नक्षत्र रोहिणी - 12:33 एएम (8 नवम्बर 2025) तक, योग परिघ - 10:28 पीएम तक, करण गर - 11:05 एएम तक, द्वितीय करण वणिज - 09:16 पीएम तक, सूर्य राशि तुला, चन्द्र राशि वृषभ, राहुकाल 10:55 एएम से 12:19 पीएम, अभिजित मुहूर्त 11:56 एएम से 12:41 पीएम
दैनिक चौघड़िया - 7 नवम्बर 2025
* दिन का चौघड़िया
चर - 06:46 से 08:09
लाभ - 08:09 से 09:32
अमृत - 09:32 से 10:55
काल - 10:55 से 12:19
शुभ - 12:19 से 01:42
रोग - 01:42 से 03:05
उद्वेग - 03:05 से 04:28
चर - 04:28 से 05:52
* रात्रि का चौघड़िया
रोग - 05:52 से 07:28
काल - 07:28 से 09:05
लाभ - 09:05 से 10:42
उद्वेग - 10:42 से 12:19
शुभ - 12:19 से 01:56
अमृत - 01:56 से 03:33
चर - 03:33 से 05:09
रोग - 05:09 से 06:46
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, विभिन्न पंचांगों, धर्मग्रथों से साभार ली गई है, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
AajKaDin: 7 नवम्बर 2025, जीवन में पारिवारिक सुख और आर्थिक तनाव से मुक्ति के लिए रोहिणी व्रत सर्वोत्तम है!
प्रेषित समय :21:34:12 PM / Thu, Nov 6th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

