जबलपुर के खूनी नाला में मिली युवक की लाश, तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव

जबलपुर के खूनी नाला में मिली युवक की लाश, तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव

प्रेषित समय :16:16:53 PM / Tue, Nov 11th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रद्दी चौकी क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने खूनी नाला में युवक की लाश देखी. लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रद्दी चौकी क्षेत्र में बहने वाले खूनी नाला में आज सुबह के वक्त कुछ लोगों ने एक युवक की लाश देखी. लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस व नगर निगम की टीम पहुंच गई और  निगम अमले ने रस्सियों के सहारे नाले से लाश बाहर निकलवाई. पुलिस ने मौके पर लाश की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन प्रथम दृष्टया लाश का कोई पता नहीं चलाए लिहाजा शव को पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव तीन-चार दिन पुराना होना प्रतीत हो रहा था. शव में चोट के निशान बताए गए हैं. सीएसपी का कहना था कि शव की शिनाख्त हो गई है. मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे. मृतक शराब का आदी थीए जो संभवत: नशे की हालत में गिर गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-