एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानों में देरी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, एयरबस के तकनीकी निर्देशों का असर

एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानों में देरी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, एयरबस के तकनीकी निर्देशों का असर

प्रेषित समय :10:56:49 AM / Sat, Nov 29th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. हवाई यात्रा करने वालों को आने वाले दिनों में देरी का सामना करना पड़ सकता है. एयरबस ने दुनियाभर के ए320 विमानों के लिए तकनीकी निर्देश जारी किए हैं, जिसका सीधा असर एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों पर भी पड़ेगा. दोनों कंपनियों के पास ए320 बेड़ा होने के कारण घरेलू उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकती हैं. इसी बीच जापान की एएनए एयरलाइंस ने 65 उड़ानें रद्द कर दी हैं.

एअर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एयरबस के नए दिशानिर्देशों के बाद उसके ए320 विमानों में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट किए जाएंगे. इससे उड़ानों के संचालन में देरी और यात्रा समय बढ़ सकता है. एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि जब तक ए320 बेड़ा रीसेट नहीं हो जाता, सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि एयरपोर्ट आने से पहले उड़ान स्टेटस पर संपर्क करें.

इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरबस द्वारा जारी तकनीकी दिशानिर्देशों के तहत ए320 विमानों में अनिवार्य अपडेट किए जा रहे हैं. इस वजह से कुछ उड़ानों के समय में बदलाव संभव है. एयरलाइन के अनुसार, उनकी टीमें रीबुकिंग और जानकारी देने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-