जबलपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, लोगों ने विरोध कर रुकवाया काम

जबलपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, लोगों ने विरोध कर रुकवाया काम

प्रेषित समय :19:36:09 PM / Mon, Dec 8th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। आज मोतीलाल नेहरू वार्ड गोहलपुर में में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के दौरान आम जनता और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
                               क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली के बिल बढ़कर आ रहे, गलत रीडिंग की जारही है। यहां तक कि स्मार्ट मीटर में तकनीकी समस्याएं है। क्षेत्रीय लोगों के बढ़ते विरोध के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते विद्युत कर्मियों को काम रोकना पड़ा। इसी बीच जिला प्रशासन की टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। एसडीएम पंकज मिश्रा व पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की। जिसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम पुन: प्रारंभ हो गया।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-