रांची में बड़ा हादसा टला, इंडिगो एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान पिछला हिस्सा टकराया

रांची में बड़ा हादसा टला, इंडिगो एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान पिछला हिस्सा टकराया

प्रेषित समय :21:28:10 PM / Sat, Dec 13th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/रांची 

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब हार्ड लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात लगभग साढ़े सात बजे हुई।

इस दौरान वहां लैंड कर रही भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया।इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस विमान में करीब 70 यात्री सवार थे, हालांकि घटना के दौरान किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा।इस घटना के बाद अचानक तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद पायलट ने विमान को कंट्रोल किया और सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे एप्रन पर ले जाया गया।

घटना के बाद विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया। शुरुआती जांच में इंजीनियरों ने विमान को उड़ान के अयोग्य पाया। ऐसे में रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों व फ्लाइट कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया है।इस संबंध में रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया।

इस दौरान यात्रियों को अचानक झटका लगा।हालांकि वे सभी सुरक्षित रहने के साथ- साथ उन्हें कोई चोट नहीं आई है।उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया, क्योंकि वह तकनीकी रूप से उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-