रांची में एक दंपति निकले नटवरलाल, सस्ते ब्याज दरों पर लोन दिलाने के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

रांची में एक दंपति निकले नटवरलाल, सस्ते ब्याज दरों पर लोन दिलाने के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

प्रेषित समय :20:54:03 PM / Sun, Dec 14th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/रांची 

झारखंड की राजधानी रांची में रहकर एक दंपती बंटी-बबली की तर्ज पर शहर के कारोबारियों को लोन देने के नाम पर लाखों का चूना लगा रहा था।  इस बीच एक शिकायत के आधार पर  आज रांची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इन दोनों ठग पति-पत्नी की तलाश झारखंड की सीमा से लगे पड़ोसी राज्य उड़ीसा की पुलिस कर रही थी।इस संबंध में झारखंड पुलिस ने  आज रविवार को बताया कि एक दंपति को दो कारोबारियों से ₹1.12 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर बैंकों से कम दरों पर लोन दिलाने का झांसा देने का आरोप है।  इस बीच गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो (42 वर्ष) और उनकी पत्नी एंजेला कुजूर (42 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल यह दंपति  राजधानी रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू इलाके के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची के कांके पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दरअसल इन दोनों के निशाने पर बड़े व्यवसायी होते थे, जिन्हें ये कम ब्याज और कम प्रोसेसिंग फीस पर बड़े अमाउंट के लोन दिलाने का वादा करते  और मोटी रकम ऐंठ लेते थे। इस बंटी और बबली के द्वारा रांची के कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख की ठगी की गई थी, जिसके बाद ठग दंपती शिवाजी पाटिल और एंजेला कुजूर को गिरफ्तार किया गया।दरअसल झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा को एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो ने अपने झांसे में लिया था और 74 लाख की ठगी की थी।  इस संबंध में सरोजकांत झा ने रांची के कांके थाना में  मई 2025 में एक  प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इस शिकायत के अनुसार, एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटिल ने व्यवसायी को कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी।

इसके एवज में व्यवसायी से 74 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। वहीं लोन न मिलने पर एक जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया, जबकि वो जमीन भी ठग दंपती की नहीं थी।जब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया, तब यह जानकारी मिली कि उन्होंने कई कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया है।इस संबंध में रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि ओडिशा के सुदाम बारीक नामक युवक के साथ काम करने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर उससे करीब 42 लाख रुपए की ठगी भी दंपती ने की थी।इस बीच इन दोनों  दंपति की तलाश उड़ीसा पुलिस को भी थी। इस बीच दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इसकी जानकारी उड़िसा पुलिस को भी  इस मामले की जानकारी दी गई है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-