मणिपुर में सुरक्षा बलों का केसीपी ग्रुप पर एक्शन, 8 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और रेडियो सेट बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों का केसीपी ग्रुप पर एक्शन, 8 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और रेडियो सेट बरामद

प्रेषित समय :12:59:14 PM / Sat, Dec 27th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

इम्फाल. मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाकर प्रतिबंधित कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के विभिन्न गुटों से संबंधित 8 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इंफाल ईस्ट जिले के अंद्रो लेइतनपेकफाम इलाके से केसीपी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्यों को गुरुवार को पकड़ा गया. उनके पास से एक .32 पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और दो रेडियो सेट बरामद किए गए.

KCP गुट का कैडर गिरफ्तार

इसी तरह, इंफाल वेस्ट जिले के लांगोल गेम विलेज जोन-दो क्षेत्र से केसीपी (ताइबंगनबा) गुट के तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया गया. ये कैडर लांगोल गेम विलेज रिलीफ कैंप में अस्थायी रूप से रह रहे थे. वहीं, लांगोल के एक फार्महाउस से ्यष्टक्क (इबुंगो नगंगोम) गुट का एक कैडर पकड़ा गया.

हिंसा में अब तक 260 मौत

मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. इस हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं.

उग्रवादी गतिविधियों

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था. राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है, जिसका कार्यकाल 2027 तक है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों से राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-