गुजरात की महिला के साथ जबलपुर में करोड़ों रुपए की ठगी, पैतृक जमीन को अवैध रुप से बेची

गुजरात की महिला के साथ जबलपुर में करोड़ों रुपए की ठगी, पैतृक जमीन को अवैध रुप से बेची

प्रेषित समय :21:35:38 PM / Mon, Jan 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित ग्राम तेवर में बेशकीमती जमीन की हेराफेरी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक परिवार की करीब साढ़े 24 एकड़ पैतृक जमीन को अवैध रूप से बेच दिया। इस धोखाधड़ी का शिकार हुई वडोदरा (गुजरात) निवासी महिला सविता देसाई ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में न्याय की गुहार लगाई है जिसके बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
                  सविता देसाई के अनुसार यह पूरी साजिश उनके पिता पंडित दत्तात्रेय राव वल्द शंकर राव की संपत्ति को हड़पने के लिए रची गई। जालसाजों ने धोखाधड़ी का एक अनोखा तरीका अपनायाय एक व्यक्ति ने अपने बेटे का नाम हूबहू सविता के पिता के नाम पर रख लिया। इसके बाद उसे ही जमीन का असली मालिक घोषित करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर की गई। इस फर्जीवाड़े के जरिए खसरा क्रमांक 526, 252 व 321 की साढ़े 24 एकड़ जमीन को तीन अन्य व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से बेच दिया गया। पीडि़त पक्ष का कहना है कि उनके पिता का निधन 15 अप्रैल 2003 को हो गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे मालिकाना हक बदल दिया गया। इस घोटाले से जहां शासन को भारी राजस्व की हानि हुई हैए वहीं सविता देसाई के परिवार को वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार करीब 4 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। मामले में चिंता का विषय यह है कि ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराए लंबा समय बीत चुका हैए लेकिन अब तक कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने से पीडि़त परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-