जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कांग्रेसजनों ने आज मालवीय चौक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। यह विरोध मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोके जाने की घटना के खिलाफ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस पार्षद अयोध्या प्रसाद तिवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शंकराचार्य के साथ चल रहे वेद पाठकों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें अपमानित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरी घटना को राजनीतिक अहंकार और हठधर्मिता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं को सनातन धर्म के सबसे बड़े संरक्षक बताते हैंए वही आज धर्माचार्यों के सम्मान से खिलवाड़ कर रहे हैं। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक और धार्मिक मूल्यों के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस घटना पर वे लोग चुप हैंए जो हमेशा सनातन की बड़ी.बड़ी बातें करते हैं। कांग्रेस पार्टी इस हिंसा और अपमानजनक व्यवहार का पुरजोर विरोध करती है और भविष्य में भी इसके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
शंकराचार्य की पालकी रोकी, जबलपुर में कांग्रेस ने कहा, सनातन का अपमान, पुतला फूंका
प्रेषित समय :21:25:13 PM / Mon, Jan 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




