जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नर्मदा के गौरीघाट में माघ पूर्णिमा पर आज तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई. सुबह होते ही पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बन गया.
माघ पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है. सुबह करीब 5 बजे से ही श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे थे. उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए नहीं जा पाते, वे माघ पूर्णिमा के दिन नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं. माघ माह में गंगा और नर्मदा स्नान का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह से ही ग्वारीघाट पर भक्ति, श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा. क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा.

