नर्सिंग आफिसर से 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था डाटा मैनेजर, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा

नर्सिंग आफिसर से 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था डाटा मैनेजर, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा

प्रेषित समय :18:04:56 PM / Mon, Feb 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर/छिंदवाड़ा. एमपी के छिंदवाड़ा स्थित सीएमएचओ आफिस में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने डाटा मैनेजर जितेन्द्र यदुवंशी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. जितेन्द्र यदुवंशी उक्त रिश्वत ट्रांसफर कराने के बदले ले रहा था.

इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि पुष्पा वडकरे उम्र 45 वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. वे स्थानांतरण रोहनाकला से पास के ही संजीवनी क्लीनिक में करवाना चाहती थीं. इस कार्य के लिए जब उन्होने आवेदन दिया तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डाटा मैनेजर जितेन्द्र यदुवंशी ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की थी. जिसकी शिकायत पुष्पा बडकरे ने जबलपुर में लोकायुक्त एसपी से की.

इसके बाद आज पुष्पा बडकरे आफिस पहुंची और जितेन्द्र यदुवंशी को 50 हजार रुपए दिए तीाी लोकायुक्त टीम के निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक राहुल गजभिये, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवं अन्य सदस्यों ने दबिश देकर जितेन्द्र यदुवंशी को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जबलपुर/छिंदवाड़ा. एमपी के छिंदवाड़ा स्थित सीएमएचओ आफिस में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने डाटा मैनेजर जितेन्द्र यदुवंशी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. जितेन्द्र यदुवंशी उक्त रिश्वत ट्रांसफर कराने के बदले ले रहा था.

इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि पुष्पा वडकरे उम्र 45 वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. वे स्थानांतरण रोहनाकला से पास के ही संजीवनी क्लीनिक में करवाना चाहती थीं. इस कार्य के लिए जब उन्होने आवेदन दिया तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डाटा मैनेजर जितेन्द्र यदुवंशी ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की थी. जिसकी शिकायत पुष्पा बडकरे ने जबलपुर में लोकायुक्त एसपी से की. इसके बाद आज पुष्पा बडकरे आफिस पहुंची और जितेन्द्र यदुवंशी को 50 हजार रुपए दिए तीाी लोकायुक्त टीम के निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक राहुल गजभिये, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवं अन्य सदस्यों ने दबिश देकर जितेन्द्र यदुवंशी को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-