पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना के पुरैना गांव में एक यात्री बस का स्टयेरिंग का पट्टा टूट गया. अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई. हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह की है. यात्री बस हटा से पन्ना जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, हजारी कंपनी की बस यात्रियों को लेकर गंतव्य की ओर जा रही थी. पुरैना ग्राम के पास अचानक बस के स्टेरिंग का पट्टा टूट गया. इससे बस अनियंत्रित होकर लहराने लगी और सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकाला
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे. उनकी सहायता से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. हालांकि, इस दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई.
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. सभी घायल यात्रियों को तुरंत अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-



