जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रांझी क्षेत्र में महिला के साथ किसी और ने नहीं पति के वृद्ध दोस्त ने रेप किया. यहां तक कि महिला के विरोध करने पर गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस को पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति व उनके दोस्त एक साथ शासकीय कार्यालय में नौकरी करते थे. जिसके चलते दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. करीब एक साल पहले पीडि़ता प्रसाद लेकर आरोपी महेश चक्रवर्ती उम्र 68 वर्ष के घर गई. जहां पर महेश चक्रवर्ती ने महिला के साथ अश£ील हरकतें शुरु कर दी, महिला के विरोध करने पर गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे महिला घबराग गई. इस बात का फायदा उठाते हुए महेश ने महिला के साथ रेप किया.
इसके बाद जब भी वृद्ध को मौका मिलता तो वह महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. सिंतबर 2025 को महिला के पति को यह जानकारी लग गई कि महेश चक्रवर्ती उसकी पत्नी के साथ जबरन गलत काम कर रहा है. महिला के पति ने जब उससे पूछा तो सारी घटना बता दी. बीती रात महिला अपने पति के साथ रांझी थाने पहुंची और सारी घटना पुलिस को बताई. रांझी थाना पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और चंद घंटों के भीतर आरोपी महेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

