गौर सालीवाड़ा पेट्रोल पंप पर युवकों ने मचाया कोहराम, सिगरेट पीने से रोकने पर की तोडफ़ोड़, कर्मचारियों पर किया हमला

गौर सालीवाड़ा पेट्रोल पंप पर युवकों ने मचाया कोहराम, सिगरेट पीने से रोकने पर की तोडफ़ोड़, कर्मचारियों पर किया हमला

प्रेषित समय :17:26:18 PM / Sun, Feb 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप पर देर रात सिगरेट पीने से रोकने पर कुछ युवकों ने जमकर कोहराम मचाया. इस दौरान उन्होंने तोडफ़ोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. घटना के बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे.

बताया गया है कि दो मोटर साइकलों पर 6 युवक व एक कार से युवक पेट्रोल पंप पहुंचे. पेट्रोल डलवाने के बाद वे पंप परिसर में ही सिगरेट पीने लगे. जब कर्मचारियों ने उन्हें धूम्रपान करने से मना किया तो युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी. उन्होंने पत्थर फेंककर पंप के शीशे तोड़ दिए और कर्मचारियों के साथ मारपीट की.

पंप के कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपी युवकों ने पंप के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास भी किया और कर्मचारियों से पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. घटना के बाद पीडि़त कर्मचारियों की शिकायत पर गौर चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-