इंदौर से पकड़े गए शेयर ट्रेडिंग की ठगी के आरोपी, महला से हड़पे थे 14.16 लाख रुपए, जबलपुर साइबर पुलिस ने दी दबिश

इंदौर से पकड़े गए शेयर ट्रेडिंग की ठगी के आरोपी, महला से हड़पे थे 14.16 लाख रुपए, जबलपुर साइबर पुलिस ने दी दबिश

प्रेषित समय :16:21:06 PM / Mon, Feb 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से लाखों रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों को स्टेट साइबर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर निवेश का लालच दिया और ऑनलाइन धोखाधड़ी की। ठगी की राशि भी बरामद कर ली गई है। 
                          जबलपुर निवासी महिला की सोशल मीडिया के जरिए इंदौर के अनिकेत मात्रे से पहचान हुई थी। महिला व्यवसाय शुरू करना चाहती थी। आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाकर राशि दोगुनी करने का दावा किया। महिला ने भरोसा कर करीब 14 लाख 16 हजार रुपए निवेश कर दिए। कई महीने बीतने के बाद न तो लाभ मिला और न ही आरोपी का संपर्क हुआ। इसके बाद महिला ने स्टेट साइबर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्टेट साइबर सेल निरीक्षक नीलेश अहिरवार की जांच में सामने आया कि अनिकेत मात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की थी। पुलिस टीम ने इंदौर से अनिकेत मात्रे, अभिषेक मात्रे, दयानंद मांझी, अक्षय मंडलिक और मिथुन जाटव को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी इंदौर के निवासी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी समूह बनाकर विशेष रूप से महिलाओं को ठगी का लक्ष्य बनाते थे। निरीक्षक नीलेश अहिरवार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-