T20 विश्व कप : 15 फरवरी को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला मैच, पाक सरकार ने किया कंफर्म

टी20 विश्व कप : 15 फरवरी को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला मैच, पाक सरकार ने किया कंफर्म

प्रेषित समय :09:34:14 AM / Tue, Feb 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर आखिरी फैसला आ गया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले से यू-टर्न लिया है. यानी अब तय शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में भिड़ेंगी. 

भारत और पाकिस्तान के मैच मैच पर अब मुहर लग गई है. सोमवार को पूरे दिन इसे लेकर आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश अधिकारियों के बीच बातचीत जारी रही. बांग्लादेश ने पाकिस्तान से भारत के साथ मैच खेलने का अनुरोध किया. पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने का निर्देश दिया है. 

बांग्लादेश पर कोई एक्शन नहीं लेगा आईसीसी

इतना ही नहीं आईसीसी, पीसीबी औरबीसीबी के बीच हुई इस मीटिंग के बाद बांग्लादेश पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. उनपर कोई बैन नहीं लगेगा और ना ही पेनाल्टी लगाई जाएगी. यानी बांग्लादेश के रेवेन्यू में कोई कटौती नहीं होगी. आईसीसी ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश को किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी दी जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-