भारत बंद : 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आंदोलन से रेलवे सतर्क, बैंक सहित ये सेवाएं हो सकती हैं बाधित

भारत बंद : 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आंदोलन से रेलवे सतर्क, बैंक सहित ये सेवाएं हो सकती हैं बाधित

प्रेषित समय :14:24:04 PM / Wed, Feb 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर
नई दिल्ली. भारत में बुधवार 12 फरवरी को व्यापक स्तर पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मिलकर भारत बंद का आह्वान किया है. यह हड़ताल केंद्र सरकार के नए श्रम कोड, प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और हाल ही में लागू किए गए कुछ नए कानूनों के विरोध में बुलाई गई है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, परिवहन सेवाओं और प्रमुख बाजारों में इस बंद का असर दिखने की संभावना है. हालांकि, आपातकालीन सेवाएं इस दौरान सुचारू रूप से चलती रहेंगी. वहीं रेलवे ने भी इस हड़ताल पर सतर्क हो गया है, उसने सभी रेल जोनों को पत्र लिखकर 12 फरवरी को रेल संचालन निर्बाध रूप से चलता रहे, इसके लिए उपाय करने कहा है, साथ ही रेल कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी सतर्कता बरतने कहा है. Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-