22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे फेज में होगी एसआईआर, चुनाव आयोग ने कहा-अप्रैल से होगी प्रक्रिया शुरू

22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे फेज में होगी एसआईआर, चुनाव आयोग ने कहा-अप्रैल से होगी प्रक्रिया शुरू

प्रेषित समय :14:11:20 PM / Fri, Feb 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (एसआईआर) को लेटर लिखकर एसआईआर से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है.

चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि तीसरे फेज में दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. लेटर में आगे कहा गया है कि चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को आदेश दिया था कि पूरे देश में स्ढ्ढक्र किया जाएगा.

बता दें चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में स्ढ्ढक्र करवाया था. दूसरे फेज के तहत, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर 2025 से स्ढ्ढक्र जारी है. इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट अपडेशन किया जा रहा है. नए वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जा रहा है.

बता दें पहले फेज में एसआईआर प्रक्रिया बिहार में हुई थी . दूसरे फेज के तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर की घोषणा हुई. अब तीसरे फेज में देश के 22 राज्यों और केंद्र शासिल प्रदेशों में होगी.

क्या है एसआईआर

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है. इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है. इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है. ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है. जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं. वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है. बीएलओ घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-