जबलपुर: मंडल रेल प्रशासन का स्पष्टीकरण-शहपुरा के पास क्षतिग्रस्त आरओबी, रेलवे ब्रिज नहीं है, मीडिया से की ये अपील

जबलपुर: मंडल रेल प्रशासन का स्पष्टीकरण-शहपुरा के पास क्षतिग्रस्त आरओबी, रेलवे ब्रिज नहीं है, मीडिया से की ये अपील

प्रेषित समय :17:43:49 PM / Mon, Feb 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (जबलपुर-भोपाल) मार्ग पर शहपुरा के समीप गत दिवस जो ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित है, पर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज आरओबी नहीं है.

मंडल रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पुल मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमपीआरडीसी) द्वारा निर्मित एवं संचालित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) है, जो सड़क को रेलवे ट्रैक के ऊपर से ले जाता है.

इस पुल का पश्चिम मध्य रेलवे से किसी भी प्रकार का कोई तकनीकी, निर्माणात्मक या प्रशासनिक संबंध नहीं है. रेलवे विभाग का इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण, रख-रखाव, डिजाइन या संरचना से कोई लेना-देना नहीं है.

यह रेलवे ब्रिज नहीं, बल्कि सड़क परिवहन विभाग (एमपीआरडीसी) की परियोजना है. रेल प्रशासन ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अनुरोध है कि तथ्यों को सही रूप में प्रस्तुत करें और इसे रेलवे से जोड़कर भ्रमित करने वाली जानकारी प्रसारित न करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-