जबलपुर: शनिवार एवं रविवार के दिन भी करदाताओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ननि के सभी कैश काउंटर

जबलपुर: शनिवार एवं रविवार के दिन भी करदाताओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ननि के सभी कैश काउंटर

प्रेषित समय :21:24:03 PM / Fri, Mar 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर नगर निगम निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा अवकाश दिवस शनिवार एवं रविवार को भी नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों एवं मुख्यालय के कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी संबंधितों को निर्देश दिये हैं.

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए आज शनिवार अवकाश दिवस में भी सभी संभागीय कार्यालय, मुख्यालय कॉल सेन्टर सहित कैश काउंटर खुले रहेगें. निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी करदाताओं एवं सभी शासकीय विभागों तथा संस्थाओं के प्रमुखों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-