जुमे की नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, जयपुर में बड़ा हादसा, सामने आई ये वजह

जुमे की नमाज के दौरान गिरी मस्जिद की दीवार, जयपुर में बड़ा हादसा, सामने आई ये  वजह

प्रेषित समय :19:00:17 PM / Fri, Mar 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है. जुमे की नमाज के वक्त एक मस्जिद की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक गिर जाने से करीब 10-12 नमाजी मलबे की चपेट में आ गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 11 मरीजों को एसएमएस अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की नमाज का वक्त था और मस्जिद में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान मस्जिद की एक तरफ की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. दीवार के पास खड़े लोग सीधे मलबे के नीचे दब गए. धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई.

हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 11 मरीजों की हालत चिंताजनक बताई और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए तत्काल एसएमएस ट्रॉमा सेंटर रेफर किया. ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र मांड्या के मुताबिक, अस्पताल पहुंचते ही घायलों का इलाज युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-