इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑगेर्नाइजेशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह, नई कार्यकारिणी घोषित

इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑगेर्नाइजेशन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह, नई कार्यकारिणी घोषित

प्रेषित समय :13:07:10 PM / Wed, Mar 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑगेर्नाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) जबलपुर मंडल की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रविवार 9 मार्च को आयोजित किया गया. बैठक में संगठन की नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एएल राव एवं मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाघ उपस्थित रहे.

एजीएम में सर्वसम्मति से निर्विरोध वीरेंद्र सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया. वहीं आदर्श अवस्थी को सचिव, सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष, राजेश सैनी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने टिकट चेकिंग स्टाफ के हितों की रक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.

संगठन के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी. इस अवसर पर टिकट चेकिंग स्टाफ के कई सेवानिवृत कर्मचारी भी उपस्थित रहें. उन्होंने भी संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-