जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अमखेरा रोड पर बीती रात शराब के नशे में कार चालक ने जमकर कोहराम मचाया। कार चालक ने राह चलते चार लोगों को टक्क र मारकर कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सफेद टाटा नेक्सन कार अमखेरा से बाइपास की ओर जा रही थी। चालक नशे में धुत था। खजरी खिरिया पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कार जब्त कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
जबलपुर के अमखेरा में कार चालक ने मचाया कोहराम, 4 लोगों को रौंदा, 3 की हालत गंभीर
प्रेषित समय :15:25:25 PM / Mon, Mar 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





