राजस्थान : बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 की मौत, हाईवे पर एक दर्जन से अधिक घायल, कई गंभीर

राजस्थान : बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 की मौत, हाईवे पर एक दर्जन से अधिक घायल, कई गंभीर

प्रेषित समय :11:26:05 AM / Tue, Mar 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के मेगा हाईवे पर प्राइवेट बस और ट्रॉला की आमने.सामने की भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत हो गई. एक दर्जन से अधिक घायल हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर है. हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हनुमानगढ़ में रावतसर थाना क्षेत्र के सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ.

एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया. बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी. मेगा हाईवे पर सरसों से भरी दो ट्रॉलियां साइड में खड़ी थीं. बस ड्राइवर ने इन्हें ओवरटेक कर रहा थाए तभी सामने से आ रहे ट्रॉले से जोरदार टक्कर हो गई. पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से रावतसर हॉस्पिटल पहुंचाया. गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था. स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की.

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे

एसडीएम संजय कुमार और पुलिस अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली. एसडीएम ने बताया कि रावतसर हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. 3.4 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत ही हनुमानगढ़ रेफर किया गया. 7 लोगों का इलाज रावतसर हॉस्पिटल में चल रहा है. मृतकों में अजय बंसल, श्याम लाल, हरिराम शामिल हैं. अजय और श्यामलाल हनुमानगढ़ टाउन, हरिराम 6 एमडीए हनुमानगढ़ टाउन के रहने वाले थे. इसके अलावा एक पुरुष और एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

3 लोग गंभीर हालत में रेफर

हनुमानगढ़ जिला हॉस्पिटल में दक्ष 12 वर्ष पुत्र आरएस भाटी निवासी श्रीगंगानगर, धर्मेंद्र 40 पुत्र अशोक निवासी सेक्टर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन और एक 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष को लाया गया था. इन तीनों को ही जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-