जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर नगर निगम के अपर आयुक्त पद पर पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शाह ने 17 मार्च मंगलवार को जबलपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया
पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवनियुक्त सीईओ शाह ने मप्र शासन द्वारा दी गई इस नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के चेयरमैन व कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं कार्यपालक निदेशक निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करेंगे. नवाचार और योजना पर उन्होंने कहा कि आगामी प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित निर्णय लेना. शासन की मंशा के अनुरूप नागरिक सुविधाओं और शहर के बुनियादी ढांचे को स्मार्ट बनाने पर पूरा फोकस रहेगा.

