कानपुर. गंगा पुल पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान, एक अप्रैल से 14 मई तक कानपुर से चलने वाली 18 मेमू, पैसेंजर ट्रेनों को 42 से 43 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है.
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू, लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू, कानपुर सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी.
उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू तीन अप्रैल से 14 मई, प्रयागराज संगम-अनवरगंज पैसेंजर व अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई, सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 12 मई, कानपुर सेंट्रल-सीतापुर सिटी पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक नहीं चलेगी.
इसी तरह, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर दो अप्रैल से 14 मई, कासगंज-लखनऊ पैसेंजर एक अप्रैल से 13 मई, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू दो अप्रैल से 14 मई, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू एक अप्रैल से 13 मई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी.
लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई, प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई और कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक नहीं चलेगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

