गयाजी के बंधुआ स्टेशन के पास पटना- रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्री हुए हलकान

गयाजी के बंधुआ स्टेशन के पास पटना- रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्री हुए हलकान

प्रेषित समय :19:24:09 PM / Sun, Mar 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/पटना 

बिहार प्रदेश के गयाजी जिले के दिल्ली -कोलकाता ग्रैंड रोड रेलवे लाइन के बंधुआ स्टेशन के पास आज सुबह नौ बजे पटना -रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस गयाजी जंक्शन से खुलने बाद बंधुआ स्टेशन क्रॉस कर रही थी कि उसी बीच ब्रेक के पास से धुआं निकलने की खबर मिली.इस खबर मिलते ही   ड्राइवर और गार्ड ने चालाकी से तुरंत अग्निशामक यंत्र  के मदद से आग पर काबू पा लिया गया . जिसके कारण आज एक भारी घटना टल गई.इस ट्रेन के ठहरते ही सभी  यात्री किसी गंभीर खतरे को लेकर  ट्रेन  से उतरकर पटरी के किनारे खड़े हो गये.

इस बीच अग्निशामक यंत्र के द्वारा ट्रेन के जितने भी स्टाफ थे सभी ने तुरंत जहां से धुआं निकल रही थी वहां पर अग्निशामक यंत्र के जरिए आग को बुझाया . इसके कारण आज एक बड़ी घटना टल गई.इस बीच धुआं और आग की लपटे पूरी तरह बुझने पर ट्रेन सुरक्षित बताया गया. इसके बाद सभी यात्री और ड्राइवर ने राहत की सांस लिया. वहीं इसके बाद यह ट्रेन बंधुआ स्टेशन से  झारखंड की राजधानी रांची के लिए रवाना हुई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-