पमरे से गुजरने वाली गाडिय़ों में हुआ बदलाव, बड़काकाना की जगह रांची रोड-पतरातू पर ठहरेंगी 6 ट्रेनें

पमरे से गुजरने वाली गाडिय़ों में हुआ बदलाव, बड़काकाना की जगह रांची रोड-पतरातू पर ठहरेंगी 6 ट्रेनें

प्रेषित समय :15:00:46 PM / Mon, Mar 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव करते हुए बड़काकाना के स्थान पर रांची रोड और पतरातू स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का समय अब सुबह, शाम और रात के अनुसार इस तरह समझा जा सकता है

ये हैं वह ट्रेनें

19607 कोलकाता–मदार जं. एक्सप्रेस: रांची रोड रात 8:00 बजे, पतरातू रात 8:40 बजे (22 मई से)
19414 कोलकाता–अहमदाबाद एक्सप्रेस:रांची रोड रात 8:00 बजे, पतरातू रात 8:40 बजे (24 मई से)
13025 हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस:रांची रोड शाम 7:10 बजे, पतरातू रात 8:05 बजे (26 मई से)
19608 मदार जं.–कोलकाता एक्सप्रेस:रांची रोड सुबह 6:50 बजे, पतरातू सुबह 5:55 बजे (26 मई से)
19413 अहमदाबाद–कोलकाता एक्सप्रेस:रांची रोड सुबह 6:50 बजे, पतरातू सुबह 5:55 बजे (21 मई से)
13026 भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस:रांची रोड सुबह 6:50 बजे, पतरातू सुबह 5:55 बजे (21 मई से)

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-