कोटा. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री कॉ मुकेश गालव के 60वें जन्मदिन पर यूनियन की मंडल यूथ विंग द्वारा मंडल के विभिन्न स्थानो पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किये गये जिसमें 604 यूनिट रक्तदान हुआ. जिसमें रेल कर्मचारियों के साथ-साथ हिन्द मजदूर सभा से सलग्न असंगठित क्षेत्र की मजदूर यूनियनों द्वारा भी जोर-शोर से भागीदारी की गई. साथ ही इस अवसर पर कैंसर जाँच आपके द्वार- नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में 170 लोगों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई. यह शिविर 3 व 4 अप्रैल को आयोजित हुआ.
यूनियन के सहायक महामंत्री नरेश मालव ने बताया कि यूनियन महामंत्री कॉ मुकेश गालव के 60वें जन्म दिवस पर 04 अप्रैल को कोटा में उमरावमल पुरोहित सभागार एवं वर्कशॉप यूनियन कार्यालय, सवाई माधोपुर में रेलवे हेल्थ यूनिट तथा गंगापुर सिटी में उप.मंडल चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ. जिसके प्रति युवा रेल कर्मचारियों में विशेष उत्साह था. जिसके फलस्वरूप कुल 604 यूनिट रक्तदान हुआ रक्तदाताओं को शिविर के दौरान वनसर्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा राकेश भार्गव के सौजन्य से पौष्टिक दूध का भी वितरण किया गया.
कार्यक्रम संयोजक एवं यूनियन के कोषाध्यक्ष कॉ इरशाद खान ने बताया कि रक्त दान शिविर के साथ - साथ भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर द्वारा कैंसर जाँच आपके द्वार कैंसर जागरूकता अभियान के तहत दो - दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर आज उमरावमल पुरोहित सभागार में सम्पन्न हुआ. शिविर में 170 महिलाओं एवं पुरुषों ने पंजीकरण कराया, जिनकी विभिन्न प्रकार के कैंसर की जाँच की गई.
इस अवसर पर डॉ. निधि गोयल, डॉ. यश वर्धन शर्मा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने उपस्थित लोगों का परीक्षण किया तथा उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय-समय पर जाँच कराने के लिए प्रेरित किया. सी.एस.आर. के कोऑर्डिनेटर (बी.एम.सी.एच.आर.सी.) श्री जगदीश कुमार, डॉ अपूर्वा टाक, डॉ निधि गोयल, डॉ हर्षवर्धन के नेतृत्व मे आज शिविर में मैमोग्राफी, चेस्ट एक्स-रे, सीए-125, पीएसए, सीबीसी एवं पैप स्कैनर जैसी महत्वपूर्ण जाँचें की गईं. इन जाँचों के माध्यम से लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें समय पर निदान के लिए प्रोत्साहित किया गया.
इस अवसर पर महामंत्री कॉ मुकेश गालव का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यूनियन की यूथ विंग द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु यूथ विंग के जोनल अध्यक्ष कॉ मनीष मीना, मण्डल सचिव कॉ आशीष कटारा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ आकांश चौहान, वर्कशॉप शाखा कॉ मनोज गुप्ता ने सभी रेल कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा असंगठित क्षेत्र के सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

