जबलपुर. रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं मांग को देखते हुए स्थाई/अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते है. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली जबलपुर-रायपुर-जबलपुर मूकमाटी एक्सप्रेस में 01 सेकंड एसी एवं 01 स्लीपर सहित 02 अतिरिक्त कोच स्थाई तौर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इन गाडिय़ों में स्थाई कोच संयोजन निम्न तिथि से प्रभावी रहेगा.
प्रारंभिक तिथियों से जुड़ेंगे स्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच
1- गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस में एक सेकण्ड एसी एवं एक स्लीपर का कोच 13 अप्रैल 2026 से प्रभावी रहेगा.
2- गाड़ी संख्या 11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में एक सेकण्ड एसी एवं एक स्लीपर का कोच 13 अप्रैल 2026 से प्रभावी रहेगा.
कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 1 सेकण्ड एसी, 1 थर्ड एसी, 1 एसी चेयरकार, 1 स्लीपर, 4 द्वितीय चेयरकार, 8 जनरल कोच एवं 1 जनरेटरकार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच होंगें.
स्थाई कोच संयोजन से यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं संतुलित यात्री भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी. यात्रियों से अनुरोध है कि इस स्थाई कोच सुविधा का लाभ उठाएं और साथ ही ट्रेन के कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

