जबलपुर : पनागर टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गांजा तस्करों को छोडऩे पर पर कार्रवाई, 6 अन्य थाना प्रभारियों को नोटिस

जबलपुर : पनागर टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गांजा तस्करों को छोडऩे पर पर कार्रवाई, 6 अन्य थाना प्रभारियों को नोटिस

प्रेषित समय :10:39:47 AM / Fri, Apr 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गांजा तस्करी के एनडीपीएस मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जबलपुर रेंज के निर्देश पर थाना पनागर प्रभारी विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है.

आईजी प्रमोद वर्मा ने समीक्षा के दौरान तीन महत्वपूर्ण मामलों में यह पाया कि आरोपी गांजा तस्करों को पकडऩे के बाद भी छोड़ा गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार करना अनिवार्य था. सिर्फ निलंबन ही नहीं, आईजी ने छह अन्य थाना प्रभारियों गढ़ा, लार्डगंज, ग्वारीघाट, अधारताल, मझौली और गोहलपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-