नई दिल्ली. सियासत में अक्सर शब्दों की तलवारें चलती हैं, मंच अलग होते हैं और दूरी साफ दिखाई देती है. लेकिन कुछ पल ऐसे भी आते हैं जब वही चेहरे आमने-सामने खड़े होकर बातचीत करते नजर आते हैं और वही दृश्य सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन जाता है. संसद भवन परिसर में हुआ ऐसा ही एक पल अब सुर्खियों में है.
शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक आमने-सामने आए और कुछ देर तक बातचीत करते दिखे. यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि उस राजनीतिक माहौल का अलग चेहरा भी था, जहां सार्वजनिक मंचों पर तीखी बयानबाजी के बीच निजी तौर पर संवाद की झलक दिखाई दी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


