जबलपुर. एमपी के जबलपुर के सुखसागर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत बड़े फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए बहुजन चेतना विकास मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही तिलवाराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया.
मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर 50 से 100 करोड़ रुपए तक का घोटाला हुआ हैए जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत हो सकती है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत की गई थी. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी के विरोध में 10 अप्रैल को प्रदर्शन किया गया. इस मौकेपर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर अधिकारियों को भेजकर जांच का आश्वासन दिया.
मोर्चा ने अस्पताल पर अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका भी जताई है. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल वन विभाग और आदिवासियों की जमीन पर बना है. मोर्चा ने अस्पताल पर अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका भी जताई है. मोर्चा का आरोप है कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर 498 बेड दिखाए गए हैं. मरीजों को लाने के लिए निजी बसों का इस्तेमाल किया जाता है. मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी और छिंदवाड़ा जैसे जिलों से मरीज लाकर भर्ती किया जाता है.
छोटी बीमारी में भर्ती कर बिल बढ़ाने का आरोप-
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा के मुताबिकए सामान्य बीमारियों में भी मरीजों को भर्ती कर लिया जाता है और उनके आयुष्मान कार्ड से 40 से 50 हजार रुपए तक क्लेम लिया जाता है. इलाज के खर्च की सही जानकारी भी मरीजों को नहीं दी जाती.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

