लग्जरी गाड़ी से की जा रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

लग्जरी गाड़ी से की जा रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

प्रेषित समय :17:12:06 PM / Sun, Apr 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लग्जरी गाड़ी से शराब की तस्करी कर रहे दो अवैध कारोबारियों को पुलिस ने सूपाताल रामायण मंदिर के सामने से पकड़ा है. पुलिस ने बुलेरो से 6 पेटी शराब बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को खबर मिली कि सफेद रंग की एमपी 13 पासिंग बोलरो में शराब लोड कर त्रिपुरी चैक से देवताल तरफ ले जाई जा रही है. जिसपर पुलिस ने देवताल रामायण मंदिर के पास घेराबंदी कर बुलेरों को रोककर उसमें सवार अमन सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर तथा अर्जुन सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी ककरैया तलैया गोरखपुर को पकड़कर गाड़ी की तलाश ली तो पिछली सीट में 6 पेटी में 72 बाटल बीयर मिली. बियर की पेटियों के संबंध में पूछताछ पर त्रिपुरी शराब दुकान से प्राप्त कर परिवहन करना बताया.

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बुलेरो वाहन जब्त कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में त्रिपुरी शराब दुकान के गद्दीदार एवं मैनेजर से उक्त वियर के संबंध पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी. आरोपियों को पकडऩे में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज, आरक्षक शैलेन्द्र पाटकर, महिला आरक्षक पूनम दुबे, आरक्षक चालक राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-