जबलपुर में 5 करोड़ रुपए मिलने का झांसा देकर 28 हजार रुपए लूट, पुलिस ने 70 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गिरोह, लग्जरी कार से भागे थे ठग

जबलपुर में 5 करोड़ रुपए मिलने का झांसा देकर 28 हजार रुपए लूट, पुलिस ने 70 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गिरोह, लग्जरी कार से भागे थे ठग

प्रेषित समय :15:36:22 PM / Sun, Apr 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम खमरिया तिराहा बरगी में पांच करोड़ रुपए दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने 70 किलोमीटर तक पीछा करते हुए पकड़ा है. बाबा बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य लग्जरी कार से घूम-घूम कर ठगी की वारदातें करते रहे. पकड़े गए आरोपी यूपी व हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे है.

पुलिस के अनुसार ग्राम इटखरी तिलवारा निवासी पवन कुमार पटेल ठेकेदारी करते है7 बीती दोपहर करीब 3 बजे अपने साथी चेतराम सरोते के साथ बाइक से बरगी जा रहे थे. जैसे ही वे खमरिया तिराहे पहुंचे, वहां एक लग्जरी कार आकर रुकी, जिसमें से बाबा के वेश में दो लोग उतरे और पवन को अपने पास बुलाया. कुछ देर बातचीत के बाद लुटेरों ने चमत्कार दिखाने के नाम पर जमीन से मिट्टी उठाकर उसे रुपए में बदलने का दिखावा किया. यह देखकर पवन उनके झांसे में आ गया.

इसके बाद उन्होंने कहा कि वे उसके 28 हजार रुपए को 5 करोड़ में बदल सकते हैं. जैसे ही पवन ने अपने पास रखे रुपए निकाले तो दोनों बदमाशों ने फुर्ती से 28 हजार रुपए छीने और कार से सिवनी की ओर भाग निकले. पवन ने बाइक से उनका पीछा भी किया और तुरंत बरगी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सीएसपी अंजुल अंयक मिश्रा टीम के साथ सक्रिय हुए और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया. इसके बाद सिवनी पुलिस ने भी घेराबंदी कर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम जोबा में कार को रोक लिया. वाहन में सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया.

कुछ समझ नहीं आयाए कैसे हुई लूट-

पुलिस पूछताछ में पवन कुमार ने बताया कि वह सीमेंट फैक्ट्री में काम से जा रहा था. रास्ते में बाबा के वेश में खड़े लोगों ने उसे रोक लिया. उन्होंने भगवान का नाम लेते हुए पहले उसके सिर पर हाथ फेरा और फिर गले में हाथ डालकर कहा कि उसके कुछ रुपए को करोड़ों में बदला जा सकता है. पवन ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया और जैसे ही उसने जेब से रुपए निकाले तो बदमाशों ने फुर्ती से पैसे छीन लिए और फरार हो गए. उसने कहा कि वे बाबा के भेष में थे, इसलिए वह उन पर भरोसा कर बैठाए लेकिन उसे समझ ही नहीं आया कि कब उसके साथ लूट हो गई.

70 किलोमीटर तक किया पीछा-

पवन कुमार पटेल ने जैसे ही बरगी थाना पुलिस को सूचना दी तो सीएसपी के नेतृत्व में टीम सिवनी की ओर रवाना हुई. इधर आदेगांव थाना पुलिस भी घेराबंदी कर चुकी थी. जैसे ही कार क्रमांक यूपी 14 डीई 4939 जोबा गांव के पास पुहंची तो आदेगांव और बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार लुटेरों को दबोच लिया. कार में पांच लोग सवार थे. सभी को बरगी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि लुटेरे दो थे या फिर पांच जो कि गैंग के रुप मे काम कर रहे है.

सीएसपी के मुताबिक यह पता किया जा रहा है कि बाबाओं के भेष मे लूट करने वाली गैंग कितनी बड़ी है्र, इसमें कितने सदस्य है. शुरुआती जांच में मास्टरमाइंड विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ उम्र 37 साल निवासी यादव मोहल्ला तलाब के पास सेक्टर 01 बिसरक थाना बिसरक तहसील दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर राज्य उत्तरप्रदेश और नवीन नाथ पिता सुरेश नाथ उम्र 29 साल निवासी अच्छेजा पोस्ट अमरोली तहसील पलवल थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा का नाम सामने आया है. कार में अन्य लोग जो बैठे हुए थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-