जबलपुर. एमपी के जबलपुर में धनवतंरी नगर स्थित परसवाड़ा कॉलोनी में आज सुबह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत हो गई. घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि साक्षी किराना के पास बन रही बिल्डिंग में सुबह सेंटरिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान 60 वर्षीय शालिगराम काछी अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गए. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शालिगराम को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक शालिगराम काछी पाटन के सूखा गांव के निवासी थे.
चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार मरावी ने बताया कि मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

