पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत एसडीओ निकला करोड़पति, जबलपुर ईओडब्ल्यू की दबिश में खुलासा

पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत एसडीओ निकला करोड़पति, जबलपुर ईओडब्ल्यू की दबिश में खुलासा

प्रेषित समय :20:03:56 PM / Thu, Apr 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर/छिंदवाड़ा. एमपी के छिंदवाड़ा में पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत एसडीओ महेन्द्र नागवंशी करोड़पति निकला है. एसडीओ नागवंशी के पास से 5.47 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की दबिश में हुआ है. ईओडब्ल्यू की टीम ने महेन्द्र पिता महतु नागवंशी के आदर्श नगर परासिया रोड छिंदवाड़ा स्थित आवाज पर छापा मारा है.

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम के अधिकारियों ने बताया कि महेन्द्र नागवंशी पिता महतु नागवंशी (सेवानिवृत्त) एसडीओ. सेतु निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, आदर्श नगर, परासिया रोड छिंदवाड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ों रुपये की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी. जिसकी जांच के बाद आज दबिश दी गई.

इन स्थानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने दी दबिश

ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आरोपी के परासिया रोड, छिंदवाड़ा स्थित आवास एवं आटा मिल में दोनों स्थानों पर एक साथ छापे की कार्यवाही की प्रारंभ की गई.

सेवानिवृत एसडीओ के घर से अभी तक मिली संपत्ति-

महेन्द्र नागवंशी पिता महतु नागवंशी एवं उसके परिजनों के नाम पर अभी तक की गई सर्च कार्यवाही में पाई संपत्तियों की जानकारी निम्नलिखित है-
1- परासिया रोड, पेट्रोल पम्प के सामने, छिंदवाड़ा स्थित आवास:-
1- आवास
2- आवास से तलाशी पर नगद
3- घरेलू सामान की इन्वेंट्री
4- बीमा पॉलसियों 22 नग पर निवेश
राशि 40,00,000/-रुपये
राशि 91,500/-रुपये
राशि 24,00,000/- रुपये
राशि 20,00,000/- रुपये
5- सोने के आभूषण वजन 187 ग्राम
6-चाँदी के आभूषण वजन 1 किलो ग्राम
7- दुकान 1
8- फोर व्हीलर 3
9-टू व्हीलर 3
10- महेन्द्र नागवंशी के 8 बैंक खातें
11- सीमा नागवंशी के 10 बैंक खाते
राशि 9,00,000/- रुपये
राशि 1,50,000/- रुपये
राशि 13,00,000/- रुपये
राशि 20,00,000/- रुपये
राशि 2,10,000/- रुपये
12- पुत्र ऋ त्विक के 3 बैंक
खातें तीनों बैंक खातों में लगभग 30,00,000/-रुपये
आरोपी द्वारा क्रय की गई कृषि भूमि 25 एकड़ 02 भूखण्ड
जमा होने की संभावना है.
राशि 1,76,21,000/- रुपये
2- नागदा इंडस्ट्रीज प्रा.लि., ग्राम उसरिया, ग्राम पंचायत गुरैया आटा मिल:-
1- आटा मिल कीमत
राशि 2,50,00,000/- रुपये
अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित 5.47 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है.
अभी जांच जारी है-
आरोपी के परिसरों पर प्राप्त दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद राशि आदि से संबंधित सर्च अभी जारी है . कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है. अभी तक प्राप्त जानकारी / दस्तावेज एवं विवरण के आधार पर बहुमूल्य संपत्ति होने का अनुमान है .

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-