जबलपुर में शातिर चोर से मिले 11 दो पहिया वाहन, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से किए है चोरी

जबलपुर में शातिर चोर से मिले 11 दो पहिया वाहन, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से किए है चोरी

प्रेषित समय :15:16:33 PM / Fri, Apr 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लार्डगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है.

लॉर्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने जयनगर पार्क क्षेत्र से आरोपी कृष्णा उर्फ   वरण उर्फ कृष्णा यादव उम्र 20 वर्ष को पकड़ा. पुलिस ने वाहन संबंधी कागजात के संबंध में पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को गुमराह करने लगे. सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की कई वारदातों को कबूल किया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 11 दोपहिया वाहन बरामद किए.

इनमें से 4 वाहन लॉर्डगंज थाना क्षेत्र से, 2 गोहलपुर से और शेष पनागर तथा अन्य क्षेत्रों से चोरी किए गए थे. मदनमहल क्षेत्र से भी 3 वाहन चोरी होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए वाहनों को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखता था और उन्हें बेच नहीं पाया था. पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सके.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-