जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित मदर टेरेसा नगर में एक घर में दबिश देकर पराग जैन नामक युवक को पकड़ा है. जिसके कब्जे से पुलिस ने 50 से ज्यादा चाइना चाकू बरामद किए है. किराए घर से लेकर रह रहे पराग द्वारा जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भी चाकू की सप्लाई की जा रही थी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दमोह जिला निवासी पराग जैन जबलपुर आया और मदर टेरेसा नगर माढ़ोताल में किराए का मकान लेकर रहने लगे. जबलपुर आने के बाद पराग जैन गुरंदी स्थित एक दुकान में रंगोली सजाने का काम करने लगा था. इसके बाद यही पर रहने वाले कुछ बदमाशों के संपर्क में आकर उनसे बात करना शुरू कर दिया है. इसके बाद चाइना चाकू की सप्लाई शुरु कर दी. इस बात की खबरमिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पराग को पकड़ा, तलाशी लेने पर घर से करीब 50 चाइना चाकू मिले. पूछताछ में आरोपी पारग ने बताया कि उसके मुंह बोले साले अभिषेक गुप्ता ने चायना चाकू लाकर दिया था, जिसे कि ठिकाने लगाना था, पर उससे पहले ही वह पुलिस के हाथ चढ़ गया.
160 रुपए में लाया था-500 तक में बेचना था-
बताया गया है कि पराग का साला अभिषेक गुप्ता ने उसे यह चाकू दिए थे, जिसने बताया था कि झारखंड में इसे 160 रुपए प्रति नग के हिसाब से खरीदा गया था. जबलपुर में आकर इसे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बेचने की तैयारी थी, जिसके लिए इन लोगों ने 500 रुपए का रेट रखा हुआ था. एएसपी ने बताया कि पूछताछ के लिए पराग जैन की रिमांड ली गई है. जल्द ही इसके साले अभिषेक गुप्ता को भी गिरफ्तार किया जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

