जबलपुर में बालिका के साथ सगे चाचा ने की ज्यादती, एक साल से कर रहा था शोषण

जबलपुर में बालिका के साथ सगे चाचा ने की ज्यादती, एक साल से कर रहा था शोषण

प्रेषित समय :15:29:29 PM / Mon, Apr 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में हनुमानताल क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां पर 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सगा चाचा दरिंदगी कर रहा था। चाचा की हरकतों से परेशान नाबालिगा ने परिजनों की मदद से थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी चाचा को तलाश कर गिरफ्तार किया है। 
                              पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रह रही है। जबकि पीडि़ता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी। दादी के काम पर जाने के दौरान घर में बच्ची अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले 26 वर्षीय चाचा ने उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें शुरू कीं। पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा विशाल लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। अंतत: उसने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया लेकिन बाद में उसने धमकाकर बच्ची को चुप रखा। इसके बाद आरोपी ने लगातार मौके का फायदा उठाकर उसका शोषण जारी रखा। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-