उधना-दुर्गापुर-उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होते हुए चलेगी

उधना-दुर्गापुर-उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होते हुए चलेगी

प्रेषित समय :16:54:24 PM / Wed, Apr 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09175/09176 उधना-दुर्गापुर-उधना स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी.

उधना-दुर्गापुर-उधना स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09175 उधना से दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को उधना स्टेशन से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए इटारसी 19:00 बजे, जबलपुर रात्रि 23:00 बजे, पहुंचकर अगले दिन कटनी मध्यरात्रि 01:00 बजे, सतना 02:45 बजे पहुंचकर और मार्ग से होते हुए रात 20:50 बजे दुर्गापुर स्टेशन पहुँचेगी. (02 सेवाएं)
 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09176 दुर्गापुर से उधना स्पेशल ट्रेन दिनाँक 27 एवं 28 अप्रैल 2026 को दुर्गापुर स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन सतना 16:50 बजे, कटनी 18:45 बजे, जबलपुर रात 21:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 00:30 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए दोपहर 13:30 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी. (02 सेवाएं)

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 05 द्वितीय चेयरकार श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटरकार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे.

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल एवं अण्डाल जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-