जबलपुर. विगत दिनों बालाघाट में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर, सब-जूनियर एवं जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के खिलाड़ी आनंद कुमार पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया.
श्री पटेल, जो कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (वाणिज्य विभाग) में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने 105 किलोग्राम भार वर्ग के सीनियर वर्ग में जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता, जो गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी, के लिए किया गया है.
उनकी इस उपलब्धि पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे एवं अध्यक्ष, पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ श्री मनोज गुरुमुखि, महासचिव, पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ श्री जी.पी. शिवनारायण (सीएसटीई/सी), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं मंडल खेलकूद अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा तथा सहायक खेलकूद अधिकारी श्री गुन्नार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. जबलपुर रेल मंडल अपने खिलाडिय़ों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

