जबलपुर में फिर हुई चैन स्नेचिंग, बाइक सवार लुटेरों ने वृद्धा को बनाया निशाना..!

जबलपुर में फिर हुई चैन स्नेचिंग, बाइक सवार लुटेरों ने वृद्धा को बनाया निशाना..!

प्रेषित समय :16:27:44 PM / Tue, Apr 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित संजीवनी नगर में आज सुबह 9.30 बजे के लगभग आटो सवार वृद्धा अलका चौधरी के साथ लूट की घटना हुई है. मोटर साइकल सवार बदमाशों ने अलका चौधरी के गले से सोने की चैन लूटी और भाग निकले. पुलिस ने वृद्धा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस अधिकारियों की माने तो त्रिमूर्ति नगर निवासी अलका चौधरी उम्र 67 वर्ष आटो 9 बजे के लगभग अपनी समधन सुधा जैन के साथ वत्सला पैराडाईज विजय नगर से ई-रिक्शा में बैठकर अपने रिश्तेदार डाक्टर मनोज जैन के घर संजीवनी नगर जाने के लिए निकली. ई-रिक्शा जब संजीवनी नगर कालोनी की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान मोटर साइकल सवार दो लुटेरे आए और अलका चौधरी के गले से सोने की चैन लूटकर भागने लगे.

 इस बीच अलका चौधरी ने शोर मचाते हुए एक लुटेरे को पकड़ा तो वह धक्का देकर बाइक में बैठा और भाग निकला.  अलका चौधरी व सुधा जैन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने लुटेरों को पकडऩे अपने वाहन से पीछा भी किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे. इस बीच पीडि़ता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-