जबलपुर में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े, तापमान 44 डिग्री पहुंचा, दिन में लू जैसे हालात

जबलपुर में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े, तापमान 44 डिग्री पहुंचा, दिन में लू जैसे हालात

प्रेषित समय :15:40:25 PM / Tue, Apr 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गर्मी ने इस माह में ही सारे रिकार्ड तोड़ दिए है,  यहां पर तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया है, जिसके चलते अब लू के हालात बन गए है. अगले तीन दिनों तक मौसम में आंशिक राहत मिलने के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में तापमान 44 डिग्री के करीब आ गया, जिसके चलते दोपहर के समय तेज धूप व गर्म हवाएं चलती रही. अगले दिन बुधवार को तापमान 40 से 41 डिग्री व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. गुरुवार को तापमान 42 डिग्री के साथ हल्के बादल दिख सकते हैं, जबकि शुक्रवार को तापमान 43डिग्री तक पहुंचने के साथ गर्मी में फिर बढ़ोतरी होगी. लेकिन फिलहाल तेज गर्मी से बड़ी राहत की उम्मीद कम है. अप्रैल के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा जो महीने के अंतिम सप्ताह में बढ़कर 44 तक पहुंच गया है.

इस तरह लगभग 5-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस साल अलनीनो प्रभाव के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लू के दिनों में वृद्धि हुई है और बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं. देश के कई हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की स्थिति इसी कारण मजबूत बनी हुई है. जबलपुर में फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत के कोई संकेत नहीं हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-