जबलपुर : बरगी बांध क्रूज हादसा : लापरवाह अमले -सेवाएं समाप्त

जबलपुर : बरगी बांध क्रूज हादसा : लापरवाह अमले पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त

प्रेषित समय :20:42:47 PM / Fri, May 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. घटना में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पीडि़तों की हर संभव सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी एक्स पर साझा की है.

3 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

हादसे की जांच के बाद क्रूज संचालन से जुड़े 3 कर्मियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं. इनमें क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र शामिल हैं. इन सभी पर घटना के समय बरती गई लापरवाही के आरोप सिद्ध हुए हैं.

रीजनल मैनेजर मुख्यालय अटैच

लापरवाही के मामले में बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. शासन ने पीडि़तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को त्वरित राहत देने का आश्वासन दिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-