दिल्ली में भीषण अग्निकांड : 4 मंजिला बिल्डिंग में आग से 9 की मौत, कई के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए

दिल्ली में भीषण अग्निकांड : 4 मंजिला बिल्डिंग में आग से 9 की मौत, कई के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए

प्रेषित समय :10:14:48 AM / Sun, May 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार 3 मई की सुबह भीषण आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया. इनमें दो लोग घायल हुए हैं.

मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के चारों फ्लोर में फैल गई. कुछ लोग दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई. कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कंकाल जैसी हालत में हैं.

इसलिए उनकी पहचान डीएनए जांच से की जाएगी. पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें ली हैं. संजय गोयल के अनुसार, घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण बताया जा रहा है, हालांकि कुछ स्थानीय लोग एसी में धमाके को भी कारण बता रहे हैं.

अलग-अलग मंजिलों से 9 शव बरामद

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी. आग इमारत के 5-6 फ्लैट्स में फैली थी. लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से बरामद हुए. पहले फ्लोर से एक शव, दूसरे फ्लोर से 5 और तीन शव सीढिय़ों से मिले, जो लॉक था. डीसीपी ने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर आई थीं. करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया. जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-