देश के विकास में अपने श्रम का योगदान देने वाले श्रमिक आज भी शोषित हैं- राकेश डीपी पाठक

देश के विकास में अपने श्रम का योगदान देने वाले श्रमिक आज भी शोषित हैं- राकेश डीपी पाठक

प्रेषित समय :18:25:29 PM / Sun, May 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर द्वारा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के पल्लेदारों,हम्मालो, हाथठेला चलाने वालों,हाथ रिक्शा चालकों का सम्मान, अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास, निरंतर प्रगति के सोपान दिलाने में सबसे बड़ा अहम भूमिका निभाने वाले  मजदूर, श्रमिक भाई आज भी शोषित और पीडि़त हैं. आज भी सुरक्षा, सुविधा, शिक्षा रोजगार और अच्छे जीवन स्तर से वंचित हैं यह नीति निर्धारकों,समाज के लिए चिंता की बात है.

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने आगे कहा कि हमारा देश जिसके हाथों,खून, पसीने से संवरता है, वहीं श्रमिक मजबूरी में अपनी रोजी -रोटी के लिए आज भी मारा -मारा फिरता है,आज भी दो वक्त की रोटी कमाने के लिए हर दुख सहता है, मजदूर की जिंदगी में आज भी कहा स्थिरता है. आज भारत के विकास -निर्माण में अपना खून,पसीने के साथ बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी मजदूर साथियों को सेल्यूट करने का दिन है.  राकेश डीपी पाठक ने कहा कि हमारे भारत देश के विकास में ऐसा कोई क्षेत्र, निर्माण नहीं है.

जिसमें श्रमिकों, कार्मिकों, मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान ना हो. देश की उन्नति और प्रगति इनकी भागीदारी के बिना असंभव है. उनकी एकता को मजबूत करने के साथ उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. मजदूर दिवस पर सभी को हार्दिक मंगल शुभकामनाएं और बधाई.  अभिनंदन समारोह में फेडरेशन के दिनेश दुबे, राजेश मिश्रा, मोहित पटेल,मनोज पाठक, योगेश पटेल, बी एम तिवारी, देवेश श्रीवास्तव, रंजीत वर्मा, संजय सिंह, सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथी गण, मिलौनीगंज व्यापारी संघ के अध्यक्ष अमित जैन,गोलू, राहुल अग्रहरि, शिरीष अग्रवाल,प्रशांत सोनी,सेठ ब्रदर्स,पवन अग्रहरि, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-