केरलम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस गठबंधन बंपर जीत की ओर, रुझानों में 100 सीटों के करीब

केरलम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस गठबंधन बंपर जीत की ओर, रुझानों में 100 सीटों के करीब

प्रेषित समय :15:13:48 PM / Mon, May 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम. अप्रैल महीने में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए थे. अब आज यानी सोमवार को इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है. सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट लगातार पांचवीं बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कुछ अलग संकेत दे रहे हैं.

एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इस बार बढ़त बनाता दिख रहा है. ज्यादातर अनुमानों में यूडीएफ को एलडीएफ से आगे दिखाया गया है. अनुमान है कि 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए पर्याप्त हैं.

केरल की राजनीति लंबे समय से यूडीएफ और एलडीएफ के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलने के लिए जानी जाती है. 2021 में एलडीएफ की वापसी इस परंपरा से अलग थी. अब मौजूदा एग्जिट पोल यह संकेत दे रहे हैं कि राज्य फिर उसी पुराने पैटर्न की ओर लौट सकता है, जहां हर चुनाव में सत्ता बदलती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-