जबलपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा यार्ड में लाइन विस्तार से संबंधित तकनीकी कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से संचालित जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस कुछ ट्रेंने प्रभावित हैं
प्रारम्भिक तिथियों से निरस्त रेलगाडिय़ां
1) गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई को भोपाल से जोधपुर के मध्य पूर्णत: निरस्त रहेगी.
2) गाडी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 07, 11, 12 एवं 13 मई 2026 को जोधपुर से भोपाल के मध्य पूर्णत: निरस्त रहेगी.
3) गाडी संख्या 79601 अजमेर जंक्शन-गंगापुर सिटी जंक्शन एक्सप्रेस 12 मई को अजमेर जंक्शन से गंगापुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी.
4) गाड़ी संख्या 79602 गंगापुर सिटी जंक्शन-अजमेर जंक्शन एक्सप्रेस 12 मई को गंगापुर सिटी-अजमेर के मध्य निरस्त रहेगी.
प्रारम्भिक तिथियों से आंशिक निरस्त रेलगाडिय़ाँ
5) गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 05 मई 08 मई, 11 11 मई से 14 मई तक जबलपुर से प्रस्थान कर गंतब्य अजमेर के बजाय यह जयपुर तक ही संचालित हैं. अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त है.
6) गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 05 मई, 6, 9 व 12 मई से 15 मई तक अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेल सेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त है.
7) गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 14 मई को नागपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी. अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी.
8) गाडी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 15 मई को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी. अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी.
रेल प्रशासन यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है. यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें.

