जबलपुर में थाना-प्रभारी पर झपटा आरक्षक, पकड़ी कालर, की अभद्रता, ग्वारीघाट थाना में गणना के दौरान घटना, एसपी ने किया लाइन अटैच

जबलपुर में थाना-प्रभारी पर झपटा आरक्षक, पकड़ी कालर, की अभद्रता, ग्वारीघाट थाना में गणना के दौरान घटना, एसपी ने किया लाइन अटैच

प्रेषित समय :02:55:19 AM / Tue, May 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित ग्वारीघाट थाना में आज शाम गणना के दौरान हड़कम्प मच गया, जब थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे पर आरक्षक अजय लोधी झपट पड़ा, यहां तक कि टीआई की कॉलर पकड़कर अभद्रता करने लगा। जिसे अन्य पुलिस कर्मियों ने अलग किया। इस घटना की शिकायत मिलने पर एसपी सम्पत उपाध्याय ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। यह घटना अब पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। 
                              खबर है कि ग्वारीघाट थाना में शाम के वक्त गणना चल रही रही, इस दौरान गणना ले रहे थानाप्रभारी हरिकिशन आटनेरे सभी पुलिस कर्मियों को कार्य संबंधी दिशा निर्देश दे रहे थे। एक-एक पुलिस कर्मी से चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने जैसे की आरक्षक अजय लोधी को उनके कार्य के बारे में समझाना चाहा तभी आरक्षक भड़क गया और अभद्रता करने लगा। थानाप्रभारी ने अनुशासन के दायरे में रहकर बात करने के लिए कहा तो वह सीधे टीआई से झपट पड़ा और उनकी कॉलर पकड़कर गाली गलौज पर उतारु हो गया। आरक्षक द्वारा की गई अभद्रता से अन्य पुलिस कर्मी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। इस बीच एसआई ने आरक्षक अजय लोधी को पकड़कर दूर किया। इसके बाद भी आरक्षक अभद्रता करता रहा। थानाप्रभारी हरिकिशन आटनेरे से इस बात की शिकायत एसपी संपत उपाध्याय से की, जिसे उन्होने गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर जांच के आदेश दे दिए। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि इस संबंध में थानाप्रभारी से बात करना चाहा लेकिन उन्होने फोन रिसीव नहीं किया। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-